
सूरतगढ़ । भारतीय जनता पार्टी के राष्टï्रव्यापी अभियान जन चौपाल के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा देहात मण्डल के अध्यक्ष नरेन्द्र घिंटाला की अध्यक्षता में रंगमहल व मोकलसर गांव में आयोजित जन चौपाल में प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद अर्जुन मेघवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टïचार, आतंकवाद सहित अनेक मुद्दों पर सरकार विफल हो गई है। रंगमहल में जिला महामंत्री रजनी मोदी, राजेन्द्र भादू, पूर्व प्रधान चंदूराम लेघा, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओम चाहर, देहात मण्डल के पूर्व अध्यक्ष गुमानाराम पूनिया, कार्यकारिणी सदस्य उजागर सिंह, गुरदर्शन सिंह सोढ़ी, अर्जुन गोदारा, गंगाजल नायक, धर्मदास सिंधी आदि ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रभुदयाल सिंधी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रंगमहल के वीर तेजाजी नवयुवक संघ की तरफ से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सांसद अर्जुन मेघवाल ने पौधा लगाकर अभियान का श्रीगणेश किया। इसी तरह भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से सूर्यनगरी स्थित वाल्मीकि मन्दिर में जन चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण छींपा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अर्जुन मेघवाल ने अनेक मुद्दों पर राज्य व केन्द्र सरकार की खिंचाई करते हुए भाजपा की रीति नीति से उपस्थित जनों को अवगत करवाया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेन्द्र भादू, देहात अध्यक्ष नरेन्द्र घिंटाला, पार्षद नत्थूराम भाटिया, विकासदीप गाबा, युवा नेता अशोक आसेरी, गौरव बलाना, राजेन्द्र कायथ, अनिल भार्गव, अशोक सुखीजा, संजय वाल्मीकि, रमेश अठवाल आदि कार्यकर्ता ने विचार व्यक्त किए।
मेघवाल सोमवार रात्रि कामरेड लक्ष्मण शर्मा की चौपाल पर भी कुछ समय के लिए रुके। इस दौरान नागरिक रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने उनके साथ क्षेत्र की रेल समस्याओं बाबत चर्चा की। श्री शर्मा ने बताया कि लालगढ़-अबोहर, अबोहर-जोधपुर, जोधपुर-बठिण्डा, बठिण्डा-लालगढ़, बठिण्डा-अनूपगढ़ तथा अनूपगढ़-बठिण्डा में डिब्बे कम होने के कारण यात्रियों को भेड़-बकरियों की तरह यात्रा करने पर बजबूर होना पड़ रहा है। इसी तरह बीकानेर से चलने वाली हावड़ा गाड़ी तथा जम्मू से बठिण्डा चलने वाली गाड़ी को सूरतगढ़ तक बढ़ाने की मांग लम्बे अर्से से की जा रही है। इस सम्बंध में सांसद ने आश्वस्त किया कि वे रेलवे बोर्ड को भी इन समस्याओं से अवगत करवाएंगे। इस दौरान भाजपा नेता राजेन्द्र भादू, युवा नेता अशोक आसेरी, संघर्ष समिति के ओम राजपुरोहित, शशि राठी, विरेन्द्र सिंह ढिल्लो, भंवर चाण्डक, रतन सोनी, विजय लाहोटी, विमल सिंह राजपुरोहित, दीनबंधु राठी, शेरू सिंधी आदि मौजूद थे। उधर सूरतगढ़ उपखण्ड विकास समिति के अध्यक्ष दिलात्म प्रकाश जैन ने सांसद को ज्ञापन देकर जम्मूतवी-बठिण्डा गाड़ी को सूरतगढ़ तक बढ़ाने की मांग की है। कहा गया है कि इस मांग को लेकर इलाके के लोग पिछले लम्बे समय से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन बठिण्डा में यह गाड़ी 11 घंटे खड़ी रहने के बावजूद लोगों की जायज मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment